अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों पर था कुल 28 लाख रुपये का इनाम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Nov 2024 09:04 PM
अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों पर था कुल 28 लाख रुपये का इनाम

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में पिछले सप्ताह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की पहचान वरिष्ठ कैडर के रूप में की गई है, जिन पर कुल 28 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया था कि नारायणपुर-कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित पांच नक्सलियों को मार गिराया गया.

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि उनमें से एक महिला कैडर की पहचान वनोजा मिचा कारम के रूप में हुई है. कारम डिविजनल कमेटी की सदस्य थी और उस पर आठ लाख रुपये का इनाम है. उन्होंने बताया कि चार अन्य की पहचान एरिया कमेटी सदस्य सुरेश गावड़े, पार्टी सदस्य संतोष कुरचामी, मनीष पद्दा और पुनीता के रूप में हुई है. नक्सलियों के सर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल), एक इंसास राइफल, 12 बोर की दो राइफल, .315 बोर की एक राइफल, एक बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल जवानों की स्थिति सामान्य है.

उन्होंने बताया कि अभियान से लौटते समय सुरक्षार्किमयों ने रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाई गई दो बारूदी सुरंग बरामद कीं और उन्हें नि्क्रिरय कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस साल अब तक बस्तर संभाग में अलग-अलग मुठभेड़ों में 197 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. बस्तर संभाग में सात जिले कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu