
जेद्दा. बिहार के 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में किसी टीम द्वारा खरीदे गए सबसे युवा खिलाड़ी बन गए जबकि दो साल से अधिक समय से भारतीय टीम से बाहर भुवनेश्वर कुमार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने नीलामी के दूसरे दिन सोमवार को 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा .
सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ दस लाख रूपये में खरीदा . राजस्थान के खिलाफ शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिये टी20 क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सूर्यवंशी ने छह गेंद में 13 रन बनाये . वह दीपक चाहर की गेंद पर आउट हुए .
सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने . सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाये थे .
अजिंक्य रहाणे को पहले कोई खरीदार नहीं मिल था लेकिन नीलामी में लौटने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें डेढ करोड़ रूपये में खरीदा . वहीं न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन , मुंबई के शारदुल ठाकुर और पृथ्वी साव को खरीदार नहीं मिला .
आईपीएल के अगले सत्र से पहले 35 वर्ष के होने वाले भुवनेश्वर ने 287 टी20 मैचों में 300 विकेट लिये हैं . उन्होंने आखिरी बार भारत के लिये नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.
लेकिन नीलामी के समीकरण ऐसे हैं कि हर टीम को कम से कम तीन भारतीय तेज गेंदबाज चाहिये और पूल इतना बड़ा भी नहीं है . इसी वजह से भुवनेश्वर, चोटों से प्रभावित रहने वाले दीपक चाहर (मुंबई इंडियंस नौ करोड़ 25 लाख रूपये) , टेस्ट रिजर्व मुकेश कुमार (दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आरटीएम में आठ करोड़ रूपये) को अच्छे दाम मिले .
चाहर ने कहा ,”पिछले आईपीएल सत्र के बाद मैं अभ्यास के लिये इंग्लैंड चला गया था . मैने वहां बड़े फुटबॉल क्लबों के साथ ट्रेनिंग की . इसके बाद आकर पांच रणजी मैचों में 150 ओवर फेंके . अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहा हूं यानी छह महीने से लगातार क्रिकेट खेल रहा हूं . मुझे यकीन है कि मैं मौका मिलने पर पूरे 14 मैचों में शत प्रतिशत दे सकूंगा .” आकाश दीप को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा . चाहर और भुवनेश्वर दोनों पावरप्ले में गेंद को स्विंग करा लेते हैं . वहीं मुकेश डैथ ओवरों में अच्छे यॉर्कर डालने के लिये मशहूर हैं .
स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने सोमवार को आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा. तुषार देशपांडे को राजस्थान रॉयल्स ने साढे करोड़ रूपये में खरीदा . दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी फाफ डु प्लेसिस और वेस्टइंडीज के रोवमैन पावेल को क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा. दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन को पंजाब किंग्स ने सात करोड़ रूपये में खरीदा .
पिछली बार 18 करोड़ रूपये में बिके इंग्लैंड के सैम कुरेन को चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा . हार्दिक पंड्या के भाई कृणाल पंड्या को आरसीबी ने पांच करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा . नीतिश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने चार करोड़ 20 लाख रूपये में अपनी टीम में शामिल किया . पहले बिक नहीं सके देवदत्त पडिक्कल को आरसीबी ने बेसप्राइज दो करोड़ रूपये पर खरीदा जबकि न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ में, मोईन अली और उमरान मलिक को केकेआर ने क्रमश: दो करोड़ रूपये और 75 लाख रूपये में खरीदा .
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के सबसे युवा खिलाड़ी बने
बिहार के 13 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की किसी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए जिन्हें मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ दस लाख रूपये में खरीदा. सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने . सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाये थे .
सूर्यवंशी की वास्तविक उम्र को लेकर हालांकि इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी में उनके पदार्पण से पहले विवाद हो गया था जब उनका पिछले साल का एक वीडियो इंटरव्यू वायरल हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सितंबर 2023 में 14 साल के हो जायेंगे. सूर्यवंशी से पूछा गया था कि उनकी वास्तविक उम्र कितनी है , इस पर उन्होंने कहा था ,” 27 सितंबर 2023 को मैं 14 साल पूरे कर लूंगा .” आधिकारिक रिकॉर्ड में सूर्यवंशी की जन्मतिथि 27 मार्च 2011 है. नीलामी में सूर्यवंशी का बेसप्राइज 30 लाख रूपये था और दिल्ली कैपिटल्स ने पहली बोली लगाई . राजस्थान ने दिल्ली को पछाड़कर इस खिलाड़ी को खरीदा.
आईपीएल में दूसरे दिन की नीलामी के बाद
इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां दूसरे दिन की नीलामी (रात 10.30 बजे तक) के बाद टीमें इस प्रकार है.
चेन्नई सुपरकिंग्स:
रुतुराज गायकवाड़, मथीश पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम कुरेन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ.
मुंबई इंडियन्स:
जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजांफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत , राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर .
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल , देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा.
कोलकाता नाइट राइडर्स:
रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, र्हिषत राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज., एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडेय, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक.
सनराइजर्स हैदराबाद :
पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, इशान किशन, राहुल चाहर, एडम ज.म्पा, अथर्व ताइदे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्से, कामिंडु मेंडिस , अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी.
राजस्थान रॉयल्स :
संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी , क्वेना मफाका.
पंजाब किंग्स :
शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, मार्को यानसन, जोश इंगलिस, लॉकी फग्र्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू ,कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पाइला अविनाश, प्रवीण दुबे.
दिल्ली कैपिटल्स:
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, वी. निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी.
गुजरात टाइटंस :
राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएत्जी, अरशद खान , गुरनूर बरार, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत.
लखनऊ सुपर जायंट्स:
ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, मिशेल मार्श, अवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके.
आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में सोमवार (रात 10.20 बजे तक) को बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची .
क्रमांक.खिलाड़ी टीम रकम (रूपये) 1. रोवमैन पॉवेल कोलकाता नाइट राइडर्स 1.5 करोड़ 2.फाफ डु प्लेस दिल्ली कैपिटल्स 2 करोड़ 3.वाशिंगटन सुंदर गुजरात टाइटंस 3.2 करोड़ 4. सैम कुरेन चेन्नई सुपर किंग्स 2.40 करोड़ 5. मार्को यानसन पंजाब किंग्स 7 करोड़ 6. कृणाल पंड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5.75 करोड़ 7.वशिंगटन सुंदर गुजरात टाइटंस 3.20 करोड़ 8.रेयान रिकलटन मुंबई इंडियन्स 1 करोड़ 9.नितिश राणा राजस्थान रॉयल्स 4.20 करोड़ 10.जोश इंग्लिश पंजाब किंग्स 2.60 करोड़ 11.तुषार देशपांडे राजस्थान रॉयल्स 6.5 करोड़ 12.गेराल्ड कोएत्जी गुजरात टाइटंस 2.40 करोड़ 13.भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10.75 करोड़ 14.मुकेश कुमार दिल्ली कैपिटल्स 8 करोड़ 15.दीपक चाहर मुंबई इंडियन्स 9.25 करोड़ 16.लॉकी फग्र्यूसन पंजाब किग्स 2 करोड़ 17.आकाश दीप लखनऊ सुपर जायंट्स 8 करोड़ 18.अल्लाह गजांफर मुंबई इंडियन्स 4.80 करोड़ 19.शुभम दुबे राजस्थान रॉयल्स 80 लाख 20.शेख राशीद चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 21.हिम्मत सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 22. अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स 3.40 करोड़ 23.अरशद खान गुजरात टाइटंस 1.30 करोड़ 24.दर्शन नलकंडे दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख 25.स्वप्निल सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 50 लाख 26.गुरनूर बरार गुजरात टाइटंस 1.30 करोड़ 27.मुकेश चौधरी चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 28.जीशान अंसारी सनराइजर्स हैदराबाद 40 लाख 29.मनिमारन सिद्धार्थ लखनऊ सुपर जायंट्स 75 लाख 30.दिगवेश सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 31.मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स 75 लाख 32.शरफेन रदरफोर्ड गुजरात टाइटंस 2.60 करोड़ 33. शाहबाज अहमद लखनऊ सुपर जायंट्स 2.40 करोड़ 34.टिम डेविड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 करोड़ 35.दीपक हुड्डा चेन्नई सुपर किंग्स 1.70 करोड़ 36.विल जैक्स मुंबई इंडियन्स 5.25 करोड़ 37.अजमतुल्लाह ओमरजई पंजाब किंग्स 2.40 करोड़ 38.आर. साई किशोर गुजरात टाइटंस 2 करोड़ 39.रोमारिया शेपर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.5 करोड़ 40.स्पेंसर जॉनसन कोलकाता नाइट राइडर्स 2.80 करोड़ 41. ईशांत शर्मा गुजरात टाइटंस 75 लाख 42.नुवान तुषारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.6 करोड़ 43.जयदेव उनादकट सनराइजर्स हैदराबाद 1 करोड़ 44. हरनूर सिंह पंजाब किंग्स 30 लाख 45.युद्धवीर सिंह चरक राजस्थान रॉयल्स 35 लाख 46.अकाश सिंह लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 47.गुरजापनीत सिंह चेन्नई सुपर किंग्स 2.20 करोड़ 48.मिचेल सेंटेनर मुंबई इंडियन्स 2 करोड़ 49.जयंत यादव गुजरात टाइटंस 75 लाख 50.फजलहक फारुकी राजस्थान रॉयल्स 2 करोड़ 51.कुलदीप सेन पंजाब किंग्स 80 लाख 52.रीस टोपली मुंबई इंडियन 75 लाख 53.प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स 3.80 करोड़ 54.मनोज भांगदे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30 लाख 55.विपराज निगम दिल्ली कैपिटल्स 50 लाख 56.कृष्णन श्रीजीत मुंबई इंडियन्स 30 लाख 57.जैकब बीथेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2.60 करोड़ 58.ब्रायडन क्रार्स सनराइजर्स हैदराबाद 1 करोड़ 59.आरोन हार्डी पंजाब किंग्स 1.25 करोड़ 60.कामेंडु मेडिस सनराइजर्स हैदराबाद 75 लाख 61. दुशमंथा चमीरा दिल्ली कैपिटल्स 75 लाख 62.नाथन एलिस चेन्नई सुपरकिंग्स 2 करोड़ 63.शामरा जोशेप लखनऊ सुपर जायंट्स 75 लाख 64.अनिकेत वर्मा सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख 65.राज बावा मुंबई इंडियन्स 30 लाख 66.मुशीर खान पंजाब किंग्स 30 लाख 67.सूर्यांश शेडगे पंजाब किंग्स 30 लाख 68.प्रिंस यादव लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 69.जैमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स 1.5 करोड़ 70.जेवियर बार्टलेट पंजाब किंग्स 80 लाख 71.युवराज चौधरी लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 72.कमलेश नागरकोटी चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 73.पी अविनाश पंजाब किंग्स 30 लाख 74.रामकृष्ण घोष चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 75.सत्यनारायण राजू मुंबई इंडियन्स 30 लाख 76.वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 1.10 करोड़ 77.ई. मलिंगा सनराइजर्स हैदराबाद 1.20 करोड़ 78. देवदत्त पडिक्कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 करोड़ 79.लवनिथ सिसोदिया कोलकाता नाइट राइडर्स 30 लाख 80.श्रेयस गोपाल चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 81.ग्लेन फिलिप्स गुजरात टाइटंस 2 करोड़ 82.अजिक्या रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स 1.5 करोड़ 83.डी. फेरेइरा दिल्ली कैपिटल्स 75 लाख 84.सात्विक चिकारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30 लाख 85. अनुकूल रॉय कोलकाता नाइट राइडर्स 40 लाख 86.वंश वेदी चेन्नई सुपर किंग्स 55 लाख 87.मोईन अली कोलकाता नाइट राइडर्स 2 करोड़ 88.उमरान मलिक कोलकाता नाइट राइडर्स 75 लाख 89.सचिन बेबी सनराइजर्स हैदराबाद 30 लाख 90.आंद्रे सिद्धार्थ चेन्नई सुपर किंग्स 30 लाख 91.आर.एस. हैंगरगेकर लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 92.अर्शिन कुलकर्णी लखनऊ सुपर जायंट्स 30 लाख 93. मैथ्यू ब्रीटज्के लखनऊ सुपर जायंट्स 75 लाख 94.क्वेना मफाका राजस्थान रॉयल्स 1.5 करोड़ 95.अजय जाधव मंडल दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख 96.प्रवीण दुबे पंजाब किंग्स 30 लाख 97.एल. मानवंत कुमार दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख 98.करीम जनत गुजरात टाइटंस 75 लाख 99.बेवोन जैकब्स मुंबई इंडियन्स 30 लाख 100.टी विजय दिल्ली कैपिटल्स 30 लाख
101.माधव तिवारी दिल्ली कैपिटल्स 30



