आरक्षण विधेयक को 10 वर्ष तक लंबित रखने वालों ने नारी शक्ति से डरकर इसके पक्ष में मतदान किया: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Sep 2023 10:33 PM
आरक्षण विधेयक को 10 वर्ष तक लंबित रखने वालों ने नारी शक्ति से डरकर इसके पक्ष में मतदान किया: मोदी
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जिन्होंने लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में महिलाओं के लिए सीटों को आरक्षित करने से संबंधित विधेयक को दस वर्ष तक ‘लंबित’ रखा, उन्होंने नारी शक्ति के ड़र से इसके पक्ष में मतदान किया है.
प्रधानमंत्री ने यह बयान विधेयक के पारित होने के उपलक्ष्य में महिलाओं द्वारा आयोजित उनके अभिनंदन समारोह में दिया.

उन्होंने कहा कि देश ने उन लोगों को भी देखा जिन्होंने लोकसभा और राज्यों की विधानसभा की सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक का विरोध करने वालों ने ‘लेकिन’ और ‘हालांकि’ के साथ कई सवाल उठाएं. मोदी ने कहा,”विधेयक को संसद में रिकॉर्ड अंतर से पारित किया गया. विधेयक को 10 वर्षों तक लंबित रखने वालों ने नारी शक्ति के ड़र से इसके पक्ष में मतदान किया.” उन्होंने कहा कि विधेयक ‘मेरी गारंटी’ है.

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल हुए बड़े जनसमूह से कहा,”आपने मुझे रक्षाबंधन पर राखी भेजी और महिला आरक्षण आपके भाई की ओर उपहार है.” उन्होंने कहा कि जब महिलाएं बड़ी संख्या में नेतृत्व के लिए आती हैं तो देश का विकास सुनिश्चित होता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu