नकली फूड सप्लीमेंट बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 02:48 PM
नकली फूड सप्लीमेंट बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की सेक्टर-63 थाना पुलिस ने नकली फूड सप्लीमेंट बनाने और उसे असली बताकर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से लाखों रुपये का नकली फूड सप्लीमेंट बरामद किया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राजीव दीक्षित के मुताबिक, सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर सेक्टर-63 के सी-ब्लॉक से अमित कुमार, रोशन कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया। दीक्षित के अनुसार, तीनों झारखंड के रहने वाले हैं और उनके पास से करीब एक हजार किलो नकली फूड सप्लीमेंट बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये है।
दीक्षित ने बताया कि आरोपी नकली फूड सप्लीमेंट बनाकर उसे ब्रांडेड कंपनियों के नाम से बेचते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav