सांबा में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पूछताछ के लिए तीन लोग हिरासत में लिए गए

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 21 Jun 2025 03:02 PM
सांबा में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पूछताछ के लिए तीन लोग हिरासत में लिए गए
ऑडियो सुनें

सांबा/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को पुलिस द्वारा आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह अभियान आज सुबह बड़ी ब्राह्मण क्षेत्र के बरोदी गांव में शुरू किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने अप्रैल में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के ऊंचे इलाकों से संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा कथित तौर पर उसका मोबाइल फोन छीन लिए जाने के बाद शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उन्होंने बताया कि अभियान का दायरा बड़ी ब्राह्मण के दस्सल गांव तक बढ़ाए जाने के बाद एक महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital