कोंडागांव में कबड्डी मैच के दौरान बिजली का झटका लगने से तीन लोगों की मौत

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान दर्शकों के लिए लगाए गए एक टेंट के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए. यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को बड़ेराजपुर विकास खंड के रावसवाही गांव में कबड्डी मैच के दौरान हुई.

अधिकारी ने बताया कि अचानक आए तूफान के कारण 11 केवी की बिजली की लाइन मैदान पर लगाए गए टेंट के लोहे के खंभे से छू गई, जिसके कारण कई दर्शकों को बिजली का झटका लगा. स्थानीय ग्रामीणों ने छह घायलों को विश्रामपुरी के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आधुनिक चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सतीश नेताम, श्यामलाल नेताम और सुनील शोरी के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button