बीजापुर में नक्सल रोधी अभियान के दौरान तीन जवान घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Feb 2025 07:19 PM
बीजापुर में नक्सल रोधी अभियान के दौरान तीन जवान घायल
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए देशी संर्विधत विस्फोटक (आईईडी) में विस्फोट से दो जवान घायल हो गए जबकि ‘स्पाइक ट्रैप’ पर अनजाने में पैर रखने से एक अन्य जवान घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि दोनों घटनाएं बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में उस समय हुईं, जब सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान पर भेजा गया था. अधिकारियों ने बताया कि अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो जवान अनजाने में आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हो गया और वे घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि घायल तीनों जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया तथा बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें रायपुर ले जाया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu