कमल हासन 30 मई तक माफी नहीं मांगते तो कर्नाटक में नहीं दिखाई जाएगी ‘ठग लाइफ’ : केएफसीसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 May 2025 08:15 PM
कमल हासन 30 मई तक माफी नहीं मांगते तो कर्नाटक में नहीं दिखाई जाएगी ‘ठग लाइफ’ : केएफसीसी
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक में तब तक रिलीज नहीं होने देगा, जब तक वह कन्नड़ भाषा के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए 30 मई तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते.

उद्योग के हितधारकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केएफसीसी के अध्यक्ष एम. नरसिम्हालु ने कहा कि चैंबर के पदाधिकारी उनसे मिलने और बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “कई कन्नड़ समूहों ने उनकी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. इसलिए, हमने उनसे मुलाकात की, इस मामले पर चर्चा की, और हमने फैसला किया है कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए. हम इस बात से सहमत हैं कि उन्होंने जो किया वह गलत था, और हम उनसे मिलने और बात करने की कोशिश कर रहे हैं.”

केएफसीसी के पूर्व अध्यक्ष सा रा गोविंदू ने कहा कि यदि हासन कल तक माफी नहीं मांगते हैं तो संस्था यहां फिल्म को रिलीज नहीं होने देगी. अभिनेता-नेता हासन ने अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रचार कार्यक्रम के दौरान हाल ही में कहा था कि “कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है”, जिससे कन्नड़ समर्थक समूहों और सांस्कृतिक संगठनों में व्यापक आक्रोश है. अभिनेता ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कन्नड़ पर उनकी टिप्पणी प्रेम से प्रेरित होकर की गई थी और “प्रेम कभी माफी नहीं मांगेगा”.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu