टीएमसी कर रही हिंदुओं की आस्था का अपमान, घुसपैठिए बदल रहे बंगाल की जनसांख्यिकी: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 May 2024 07:04 PM
टीएमसी कर रही हिंदुओं की आस्था का अपमान, घुसपैठिए बदल रहे बंगाल की जनसांख्यिकी: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

मेदिनीपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाया कि वह अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए हिंदुओं की आस्था का अपमान कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के लिए “खतरा” हैं क्योंकि उनकी वजह से राज्य की जनसांख्यिकी बदल रही है.

दिन के दौरान पश्चिम बंगाल में अपनी तीसरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “टीएमसी के वोट बैंक घुसपैठिए राज्य के लिए खतरा हैं क्योंकि कई क्षेत्रों में हिंदुओं की संख्या कम हो गई है.” उन्होंने मेदिनीपुर रैली में कहा, ”बंगाल में टीएमसी आतंकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और भाई-भतीजावाद का पर्याय है. अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए टीएमसी हिंदुओं की आस्था का अपमान कर रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में दिए गए अपमानजनक बयान से पूरा देश गुस्से में है.” मोदी रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया टिप्पणियों का जिक्र कर रहे थे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जारी घुसपैठ से तेजी से राज्य की जनसांख्यिकी बदल रही है.

उन्होंने कहा, “टीएमसी के तुष्टीकरण ने बंगाल की जनसांख्यिकी बदल दी है. घुसपैठ ने राज्य की जनसांख्यिकी परिर्वितत कर दी है. टीएमसी दूसरे राज्यों के लोगों को ‘बाहरी’ कहती है, लेकिन यह घुसपैठियों को गले लगाती है.” मोदी ने कहा, “घुसपैठिए बंगाल के लिए खतरनाक हैं क्योंकि वे राज्य की जनसांख्यिकी को बदल रहे हैं. कई हिस्सों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं.” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, “घुसपैठिए दलितों और वंचितों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं. हमारी बेटियां और बहनें अब सुरक्षित नहीं हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu