रायपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन रद्द…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Jul 2023 02:12 PM
रायपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन रद्द…
ऑडियो सुनें

रायपुर: राजधानी रायपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने के फैसला लिया है। दुर्ग से बिलासपुर कोरबा यहां तक की भोपाल तक का सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। रेलवे बोर्ड ने कंस्ट्रक्शन वर्क के चलते इसमें दुर्ग से चलकर भोपाल को जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस सहित कोरबा इतवारी, बिलासपुर इतवारी टाटा नागपुर इतवारी एक्सप्रेस सहित मेमू ट्रेनों को अलग-अलग डेट पर रद्द किया जा रहा है।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल में राजनांदगांव-कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन का नॉन इंटरलॉकिंग किया जा रहा है। जिसे आज से 17 जुलाई तक किया जाना है। इसके के चलते रायपुर मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। ट्रेन नंबर 12853 दुर्ग से भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस आज रद्द रहेगी। वही 14 जुलाई को ट्रेन नंबर 12854 भोपाल दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

चेक करें ट्रेन नंबर 18239 कोरबा इतवारी एक्सप्रेस, कोरबा से 13 से 17 जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18240 इतवारी बिलासपुर एक्सप्रेस, इतवारी 13 से 18 जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन वंबर 12855 बिलासपुर इतवारी एक्सप्रेस, बिलासपुर से 13 से 18 जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12856 इतवारी बिलासपुर एक्सप्रेस, इतवारी से 14 से 18 जुलाई तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18109 टाटा नगर इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर से 13 से 16 जुलाई तक रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 18110 इतवारी टाटानगर एक्सप्रेस, 14 से 17 जुलाई 2023 तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 08724 गोंदिया रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, गोंदिया से 16 जुलाई को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 08721 रायपुर डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर से 15 जुलाई को रद्द रहेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav