`नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की: अमित शाह

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 20 Mar 2025 02:47 PM
`नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की: अमित शाह
ऑडियो सुनें

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर और कांकेर नक्सल ऑपरेशन्स पर जवानों को बधाई दी। X में शाह ने लिखा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए।

मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

विजय शर्मा का ट्वीट – बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी। सुबह 7 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। जवानों के भुजाओं की ताकत से मुठभेड़ में अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद हुए है साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में शौर्य का परिचय देते हुए हमारे DRG के एक जवान शहीद हुए है, उनके बलिदान को शत शत नमन है।

आज सुबह सर्चिंग के दौरान डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम का माओवादियों से भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक 4 माओवादी मारे गए हैं और मौके से ऑटोमैटिक हथियार समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई है। सर्चिंग अभी भी जारी है। यह ऑपरेशन हमारे बहादुर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और मजबूत भुजाओं का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ में शांति और विकास की राह में बाधा बनने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital