आज सोने के बढ़ते दाम पर लगा ब्रेक! जानिए चेन्नई से दिल्ली तक ये है नए रेट

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 04 Apr 2025 04:33 PM
आज सोने के बढ़ते दाम पर लगा ब्रेक! जानिए चेन्नई से दिल्ली तक ये है नए रेट
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: आज नवरात्रि के छठवें दिन सराफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के दाम में कल 3 अप्रैल को तेजी देखने को मिली थी। वहीं, 2 अप्रैल को कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।

पिछले कई दिनों से सोने का रेट आसमान छू रहा था लेकिन आज सस्ता हो गया है। चांदी के दाम में कल गिरावट थी और आज भी लगातार दूसरे दिन चांदी का रेट गिर गया है।

आज 22 कैरेट हुआ इतने रुपये सस्ता

आज 4 अप्रैल को 22 कैरेट सोने का दाम 1600 रुपये गिरकर 84,150 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 16,000 रुपये फिसलकर 8,41,500 रुपये पर है। 3 अप्रैल को सोने के दाम में तेजी देखने को मिली थी। वहीं, इससे पहले 22 कैरेट के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत में 160 रुपये की गिरावट आई है।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज नवरात्रि के छठंवे दिन पर 24 कैरेट सोने का दाम 1740 रुपये की गिरावट के साथ 91,790 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 17400 रुपये गिरकर 9,17,900 रुपये पर है। वही, 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 174 रुपये लुढ़कर 9179 रुपये पर आ गई है।

18 कैरेट हुआ इतना सस्ता

18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम में आज 1310 रुपये फिसलकर 68,850 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम के दाम में आज 13,100 रुपये गिरकर 6,88,500 रुपये पर है।

अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत की बात करें तो लखनऊ, दिल्ली, जयपुर में 8145 रुपये पर है। इसके अलावा कोलकाता और पुणे में 8,400 रुपये पर आ गई है। वहीं, चेन्नई में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8,400 रुपये पर ही है। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव आज दिल्ली में 9179 रुपये पर है। इसके अलावा चेन्नई में 9164 रुपये पर आ गई है।

आज चांदी लगातार दूसरे दिन हुई सस्ती

आज चांदी का रेट फिर से गिर गया है। ऐसे में 10 ग्राम चांदी की कीमत रुपये पर है और 100 ग्राम चांदी का रेट रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 1 किलोग्राम का दाम आज सराफा बाजार में रुपये पर आ गई है। लखनऊ, दिल्ली और बाकि सभी शहरों में आज 10 ग्राम चांदी का दाम रुपये पर है।

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत

आज 4 अप्रैल को कॉमेक्स पर -0.02% फिसलकर 10 बजकर 09 मिनट पर गोल्ड रेट 3121.10 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा चांदी का दाम आज 0.94% गिरकर 31.665 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ के ऐलान के बाद यूएस मार्केट में बिकवाली देखी गई। गुरुवार को सोने की कीमतों में भी गिरावट देखी गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital