Today’s Top News : क्या NDA में शामिल होंगे शरद पवार? पाक टीवी एंकर की गोली मारकर हत्या, व्हाइट हाउस लॉकडाउन, रूस में फंसा छत्तीसगढ़ का युवक, देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें जानिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 10 Nov 2026 08:41 AM
Today’s Top News : क्या NDA में शामिल होंगे शरद पवार? पाक टीवी एंकर की गोली मारकर हत्या, व्हाइट हाउस लॉकडाउन, रूस में फंसा छत्तीसगढ़ का युवक, देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें जानिए
ऑडियो सुनें

देश विदेश प्रदेश की प्रमुख खबरें जानिए

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार के NDA में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. इधर पाकिस्तान में एक टीवी एंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब व्हाइट हाउस में मौजूद थे, उसी समय बाहर में एक कार साइन बोर्ड से टकरा गई. जिसके बाद कार चालक सुरक्षाकर्मियों से भीड़ गया. कुछ समय के व्हाइट हाउस को लॉकडाउन करना पड़ा. देश विदेश प्रदेश को टॉप न्यूज जानिए :

PM मोदी की कॉल, 24 घंटे में 2 बार सांसदों से मुलाकात; क्या NDA में शामिल होने वाले हैं शरद पवार?

शरद पवार के NDA में शामिल होने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में क्या नया समीकरण बनने जा रहा है?

पाकिस्तानी टीवी एंकर की घर में गोली मारकर हत्या, पति ने कहा गलती से चली थी गोली

पाकिस्तान की टीवी एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया अहसान की रविवार को रावलपिंडी स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में उनके पति अहसान ताहिर खान ने शुरुआती पुलिस पूछताछ में हत्या की बात कबूल की है. पाकिस्तान के मीडिया संस्थान समा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रावलपिंडी के गुलशनाबाद इलाके की है.

डोनाल्ड ट्रंप थे अंदर, तभी टकराई कार; व्हाइट हाउस लॉकडाउन, सुरक्षाकर्मियों से भिड़ा चालक

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सोमवार को व्हाइट हाउस के पास एक कार के साइनबोर्ड से टकराने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए लॉकडाउन कर दिया गया. हादसे के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस परिसर के अंदर मौजूद थे.

पाकिस्तान: चीनी कंपनी का बनाया तरबेला बांध के हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा, तटबंध की दीवार ढही, एक की मौत, कई लापता
पाकिस्तान के हरिपुर स्थित तरबेला टी-5 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में चट्टानें खिसकने और तटबंध की सुरक्षा दीवार ढहने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद संभावित ख़तरे को देखते हुए प्रोजेक्ट स्थल पर मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यूपी में BJP ने 209 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई लिस्ट

बीजेपी ने यूपी चुनाव 2027 के लिए 209 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं. सीएम योगी की सहमति के बाद सूची दिल्ली भेजी गई. अंतिम मुहर का इंतजार.

रेप और वसूली के आरोप में TMC विधायक परेशराम दास गिरफ्तार, मुंबई भागने की फिराक में थे

TMC विधायक परेशराम दास बलात्कार और जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार. कोलकाता हवाई अड्डे से मुंबई भागने का प्रयास करते हुए पकड़े गए.

छत्तीसगढ़ :

छत्तीसगढ़ में आज से किसानों को मिलेंगे धान खरीदी के टोकन, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी; जानें पूरी प्रक्रिया

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 झारखंड के युवकों समेत 7 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों पर सरकार का बड़ा प्रहार, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन जांच अभियान

रूस में फंसा छत्तीसगढ़ का युवक, नौकरी के लिए गया और जेल पहुंचा, पत्नी ने की CM साय से वापसी की मांग

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group