लद्दाख पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने एलएसी का दौरा किया, सेना और आईटीबीपी जवानों की प्रशंसा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 09:02 PM
लद्दाख पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने एलएसी का दौरा किया, सेना और आईटीबीपी जवानों की प्रशंसा की
ऑडियो सुनें

लेह/जम्मू. लद्दाख के अवर पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एस डी सिंह जामवाल ने केंद्रशासित प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और अत्यधिक कठोर मौसम में प्रतिबद्धता के साथ ड्यूटी के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

जामवाल ने एडवांस लैंडिंग मैदान स्मारक के पास दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) में लद्दाख पुलिस की ओर से अशोक स्तंभ भी स्थापित किया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि जामवाल ने रविवार को पूर्वी लद्दाख के गल्वान, मुर्गो, बुर्तसे, छोंगथास और दौलत बेग ओल्डी का दौरा किया. उन्होंने कहा कि एडीजीपी ने इन स्थानों पर तैनात आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ बातचीत की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu