ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत: चार लोगों की मौत…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 24 May 2025 01:56 PM
ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत: चार लोगों की मौत…
ऑडियो सुनें

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में शुक्रवार रात सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में वन विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि लाठी थाना इलाके में एक ट्रक और बोलेरो गाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत में बोलेरो सवार राधेश्याम बिश्नोई, श्याम प्रसाद, कंवराज ंिसह भादरिया और सुरेंद्र की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले राधेश्याम वन्यजीव प्रेमी थे और सुरेंद्र वन विभाग में कर्मचारी थे। ये लोग हिरण के शिकार की सूचना मिलने पर निरीक्षण के लिए जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital