मकान की छत के ढह जाने से दो लोगों की मौत…

हरियाणा: कुरुक्षेत्र के अमर विहार कॉलोनी में भारी बारिश के कारण बुधवार तड़के एक कमरे की छत ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शाहाबाद थाने के प्रभारी सुनील कुमार दत्त के अनुसार, घटना के समय उत्तर प्रदेश स्थित प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र के छह मजदूर कमरे में सो रहे थे।

हादसे के बाद संदीप और कुलदीप नाम के दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से उफनती मारकंडा नदी के पानी से शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं, जिसके बाद कुरुक्षेत्र के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने राहत कार्यों का निरीक्षण करने के लिए शाहबाद का दौरा किया।

अधिकारियों ने बढ़ते जलस्तर से प्रभावित निचले इलाकों की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अन्यत्र स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है। हरियाणा के विभिन्न इलाकों और बाढ़ प्रभावित पड़ोसी राज्य पंजाब में भारी बारिश होने तथा नदियों में जलस्तर बढ़ जाने से बड़े पैमाने पर इलाके जलमग्न हो गए है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button