पैसे को लेकर विवाद के चलते गोलीबारी करने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर में पैसों के विवाद में एक घर के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपियों की पहचान आदर्श नगर निवासी रितिक (22) तथा भदोला गांव के उमेश (22) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) भीष्म ंिसह ने बताया, ‘‘31 अगस्त को आदर्श नगर में गोलीबारी होने के संबंध में एक पीसीआर कॉल आयी। शिकायतकर्ता राजेश कुमार (50) ने आरोप लगाया कि उनके बेटे आवेश का रितिक के साथ वित्तीय विवाद था। रितिक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर उनके घर के बाहर हवा में गोली चलाई और मौके से फरार हो गया।’’

उपायुक्त के मुताबिक आदर्श नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता और हथियार कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया तथा एक गुप्त सूचना के आधार पर एक सितंबर को आरोपियों को कुछ देर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि रितिक के पास से एक देसी पिस्तौल, दो ज़ंिदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई है जिसका इस्तेमाल अपराध में इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान, रितिक ने आवेश द्वारा कथित तौर पर बकाया पैसे न चुकाने पर शिकायतकर्ता के घर के बाहर हवा में गोली चलाने की बात कबूल की।

पुलिस ने बताया कि उसके साथी उमेश ने भी घटना के दौरान उसके साथ होने की बात स्वीकार की। रितिक आदतन अपराधी है और पहले भी एक हत्या के मामले में शामिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button