यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए केरल में रेलवे की दो परियोजनाओं को मंजूरी: गोपी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 10 Feb 2026 01:23 PM
यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए केरल में रेलवे की दो परियोजनाओं को मंजूरी: गोपी
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने रेलवे की दो परियोजनाओं को मंजूरी दे दी, जिससे राज्य के लोगों की रेल यात्रा संबंधी परेशानियां कम होंगी और माल की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी। पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री गोपी ने कहा कि अलाप्पुझा-अंबलप्पुझा लाइन और पलक्कड़ शहर-पराली बाईपास लाइन के दोहरीकरण की ये दोनों परियोजनाएं केरल के विकास को बढ़ावा देंगी।

मंत्री ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि 12.66 किलोमीटर लंबी अलाप्पुझा-अंबलप्पुझा लाइन के दोहरीकरण के लिए 324.16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना एर्नाकुलम-थुरवूर-कायमकुलम मार्ग पर यातायात की बाधा को दूर करने में मदद करेगी। गोपी ने कहा कि 1.8 किलोमीटर लंबी पलक्कड़ शहर-पराली बाईपास लाइन के लिए 163.57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे पलक्कड़ जंक्शन पर ट्रेन के इंजन बदलने के कारण लगने वाला प्रतीक्षा समय कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे यात्री ट्रेन का यात्रा समय 40-44 मिनट और मालगाड़ियों का यात्रा समय 120 मिनट तक कम हो जाएगा।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital