सुकमा जिले में दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Aug 2024 08:49 PM
सुकमा जिले में दो इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में दो नक्सलियों उर्मिला उर्फ सोमड़ी मड़कम (24) और मड़कम सोना (36) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है जिन पर दो-दो लाख रुपये इनाम घोषित है.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन और पुनर्वास नीति तथा ‘नियद नेल्ला नार योजना’ से प्रभावित होकर और बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने से परेशान होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया.
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कपड़े और 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है. उन्हें नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला करने और अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है.

By Yogesh Kumar Sahu