तेज रफ्तार दो बाइक आपस मे टकराई, चार युवकों की मौत, सीएम साय ने जताया दुःख…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Mar 2024 01:05 PM
तेज रफ्तार दो बाइक आपस मे टकराई, चार युवकों की मौत, सीएम साय ने जताया दुःख…
ऑडियो सुनें

जशपुर: बीती रात दर्दनाक घटना में चार युवकों की मौत हो गई। घटना के दौरान तेज रफ्तार दो बाइक आपस मे टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि चार की मौत हो गई। वहीं एक बाइक में एक्सीडेंट के बाद आग लग गई। घटना पर सीएम विष्णुदेव ने दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक, घटना जशपुर के तुमला क्षेत्र के गंहियाडीह की है।

शुक्रवार 1 मार्च की रात 9 बजे गंझियाडीह धान मंडी के पास ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों बाइक तेज गति पर थी, तभी धान मंडी के पास आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, दो बाइक में बैठे पांच लोग हादसे के बाद बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए।

कुछ ही देर में एक बाइक में पेट्रोल लीक होने के चलते आग लग गई। इधर इस घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पांचों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पांच में से चार की मौत हो गई है। वहीं एक का उपचार अस्पताल में जारी है। मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंझरिया,चंदन नायक गंझियाडीह, उमाशंकर कोल्हेंझरिया के रूप में हो पाई है। चौथे की शिनाख्त की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav