अलास्का में अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन सैनिकों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Apr 2023 09:49 PM
अलास्का में अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन सैनिकों की मौत
ऑडियो सुनें

ज्वाइंट बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन. अमेरिकी सेना के दो हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को एक प्रशिक्षण उड़ान से लौटते वक्त अलास्का में आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया. सेना ने एक बयान में बताया कि अलास्का में हीली के समीप दुर्घटनास्थल पर ही दो सैनिकों की मौत हो गयी तथा तीसरे सैनिक की मौत फेयरबैंक्स में अस्पताल ले जाने के दौरान हुई. चौथे सैनिक का एक अस्पताल में उपचार हो रहा है. सेना ने बताया कि परिजनों को सूचित करने तक मृतक सैनिकों के नाम उजागर नहीं किए जाएंगे.

अलास्का में अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता जॉन पेनेल ने बताया कि प्रत्येक एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर में दो लोग सवार थे.
सेना के एक बयान में 11वीं एअरबोर्न डिवीजन के कमांंिडग जनरल मेजर जनरल ब्रायन एफलर ने कहा, ‘‘यह इन सैनिकों के परिवारों, उनके साथी सैनिकों तथा इस डिवीजन के लिए अविश्वसनीय क्षति है. हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों, मित्रों तथा प्रियजनों के प्रति है तथा हम उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.’’

सेना ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है तथा और जानकारियां उपलब्ध करायी जाएंगी. अलास्का में इस साल सैन्य हेलीकॉप्टरों से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है. इससे पहले, अलास्का में फरवरी 2023 में एक अपाचे हेलीकॉप्टर के तालकीतना से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें सवार दो सैनिक घायल हो गए थे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu