महाकालेश्वर मंदिर में वीडियो बनाने से रोकने पर दो महिलाओं ने सुरक्षाकर्मियों की पिटाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Apr 2024 06:12 PM
महाकालेश्वर मंदिर में वीडियो बनाने से रोकने पर दो महिलाओं ने सुरक्षाकर्मियों की पिटाई की
ऑडियो सुनें

उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो बनाने से रोकने पर दो महिलाओं ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर तीन महिला सुरक्षार्किमयों की कथित तौर पर पिटाई कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में शनिवार को यह घटना हुई थी.

महाकाल थाना के प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर के प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो ‘रील’ बनाने से रोकने पर दो महिलाओं और कुछ अन्य व्यक्तियों ने मिलकर कथित तौर पर तीन महिला सुरक्षार्किमयों के साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी पिटाई भी की.
आरोपी महिलाओं की पहचान पलक और परी के रूप में हुई है.

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षाकर्मी शिवानी पुष्पद, संध्या प्रजापति और संगीता चंगेसिया एक निजी सुरक्षा कंपनी में काम करती हैं.
अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें करने) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी नागदा कस्बे के रहने वाले हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu