नाबालिक लड़के की हत्या के आरोप में दो युवक गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Dec 2023 01:26 PM
नाबालिक लड़के की हत्या के आरोप में दो युवक गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने पुरानी दुश्मनी के कारण 16 वर्षीय लड़के की हत्या करने के आरोप में बृहस्पतिवार को भिवंडी से दो युवकों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी आयुष वीरेंद्र झा और मनोज टोपे (दोनों की उम्र 19 वर्ष) ने 25 नवंबर को रेटिबंदर इलाके में पीड़ित योगेश रवि शर्मा की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को काल्हेर में दफना दिया।

शर्मा की मां द्वारा अपने लापता बेटे के बारे में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि खुफिया और तकनीकी सूचना के आधार पर काम करने के बाद उन्होंने झा और टोपे पर ध्यान केंद्रित किया।

नारपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भरत कामत ने कहा कि उन्होंने दोनों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों और पीड़ित के बीच दुश्मनी के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav