न्यू टाउन के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 14 Jan 2026 02:02 PM
न्यू टाउन के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
ऑडियो सुनें

कोलकाता: कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात को उस समय हुई, जब असित महतो और प्रणयदीप मांझी नामक दो युवक विपरीत दिशाओं से अपनी मोटरसाइकिलों पर आ रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सवार अपने वाहनों से कई मीटर दूर जा गिरे। अधिकारी ने बताया कि असित महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रणयदीप मांझी को स्थानीय लोगों ने तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मांझी ने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital