अंडर 20 विश्व कप: इंग्लैंड जीता, फ्रांस को जाम्बिया ने हराया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 26 May 2023 12:57 PM
अंडर 20 विश्व कप: इंग्लैंड जीता, फ्रांस को जाम्बिया ने हराया
ऑडियो सुनें

ब्यूनस आयर्स: उरूग्वे को 3 . 2 से हराकर खिताब का प्रबल दावेदार इंग्लैंड अंडर 20 फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंच गया है। वहीं फ्रांस को जाम्बिया ने 2 . 1 से हराकर उसकी राह मुश्किल कर दी है। दक्षिण अफ्रीका और होंडुरास के बीच मैच 2 .2 से ड्रॉ रहा।

ग्रुप एफ में जाम्बिया के छह अंक है और वह अंतिम 16 में पहुंच जायेगा। वहीं लगातार दो हार के बाद फ्रांस को होंडुरास के खिलाफ अगला मैच हर हालत में जीतना होगा ताकि तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ चार टीमों में जगह बना सके। दक्षिण कोरिया ने होंडुरास से ड्रॉ खेला था और अब उसका सामना जाम्बिया से होगा। ग्रुप ई में ट्यूनीशिया ने ईराक को 3 . 0 से हराया और नॉकआउट की दौड़ में बनी हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav