मुख्यमंत्री साय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Feb 2024 01:12 PM
मुख्यमंत्री साय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर जन्मदिन की दी बधाई
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार छग में ग़रीब कल्याण और सुशासन के नए कीर्तिमान बनाएगी।

श्री शाह ने मुख्यमंत्री श्री साय के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से कामना भी की है। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav