केंद्रीय मंत्री बोले- नायब सैनी के चेहरे पर चुनाव लड़ा, मुझे नहीं लगता उसमें बदलाव होगा

हरियाणा: हरियाणा में भाजपा एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। पार्टी दोपहर एक बजे तक 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनेलो 2 सीटों पर और अन्य चार सीटों पर आगे हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, ‘हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं क्योंकि मोदी सरकार और हरियाणा सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है और लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया था। नायब सिंह सैनी के चेहरे पर ही हमने चुनाव लड़ा है। मुझे नहीं लगता कि उसमें कोई भी बदलाव किया जाएगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button