उन्नति हुड्डा, मालविका बंसोड़ और आकर्षि थाईलैंड ओपन से बाहर, भारतीय चुनौती खत्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 May 2025 09:16 PM
उन्नति हुड्डा, मालविका बंसोड़ और आकर्षि थाईलैंड ओपन से बाहर, भारतीय चुनौती खत्म
ऑडियो सुनें

बैंकॉक. एलीट अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंटों में भारत का खराब प्रदर्शन जारी रहा और थाईलैंड ओपन सुपर 500 में भारत की चुनौती समाप्त हो गई जब दुनिया की दसवें नंबर की महिला जोड़ी त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद समेत सभी भारतीय खिलाड़ी बाहर हो गए. त्रिसा और गायत्री को जापान की रूइ हिरोकामी और सायाका होबारा ने दूसरे दौर में 22 . 20, 21 . 14 से हराया. पुरूष एकल में लक्ष्य सेन पहले दौर में बाहर हो गए थे .

ओडिशा मास्टर्स 2022 और अबु धाबी मास्टर्स 2023 विजेता 17 वर्ष की उन्नति हुड्डा को थाईलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग ने 39 मिनट में 21 . 14, 21 . 11 से हराया. दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी मालविका बंसोड़ को पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन ने 21 . 12, 21. 16 से हराया . वहीं आर्किष कश्यप को सुपनिदा केटथोंग ने 34 मिनट के भीतर 21 . 9, 21 . 14 से हराया. पुरूष एकल में तरूण मन्नेपल्ली को डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन ने 21 . 14, 21 . 16 से मात दी. भारत का कोई खिलाड़ी इस साल बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सका है . लक्ष्य सेन, पी वी सिंधू और एच एस प्रणय खराब फॉर्म, चोटों और बीमारी से जूझ रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu