UPESSC: यूपीईएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में तीन की गिरफ्तारी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Thu, 08 Jan 2026 10:37 AM
UPESSC: यूपीईएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले में तीन की गिरफ्तारी
ऑडियो सुनें

UPESSC: उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसईसी) द्वारा पिछले वर्ष आयोजित सहायक प्रोफेसर परीक्षा को रद्द करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक सहित गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लिया गया, जिन्होंने अप्रैल 2025 में आयोजित परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की खुफिया जानकारी मिलने के बाद विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को गोपनीय जांच का आदेश दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news

Tags: