केंद्र से दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू करने का आग्रह किया: केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Oct 2023 08:06 PM
केंद्र से दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू करने का आग्रह किया: केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर समर्थन जताया और कहा कि उन्होंने केंद्र से इसे दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए लागू करने का अनुरोध किया है. पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए 20 से अधिक राज्यों से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों द्वारा यहां रामलीला मैदान में व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बीच उनकी यह टिप्पणी आई है.

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हम ओपीएस को वापस लाने संबंधी सरकारी कर्मचारियों की मांग का पुरजोर समर्थन करते हैं. नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारियों के खिलाफ अन्याय है. हमने पंजाब में ओपीएस लागू की है और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए इसे लागू करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है. कुछ अन्य गैर-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों ने भी ओपीएस लागू की है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu