अमेरिकी बैंक संकट: एक सप्ताह में बैंकिंग क्षेत्र के म्युचुअल फंडों में 6% तक गिरावट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Mar 2023 07:29 PM
अमेरिकी बैंक संकट: एक सप्ताह में बैंकिंग क्षेत्र के म्युचुअल फंडों में 6% तक गिरावट
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के धराशायी होने के बाद पिछले सप्ताह बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र के म्यूचुअल फंडों में छह फीसदी तक की गिरावट हुई. अमेरिका में बैंकिंग संकट से वैश्विक वित्तीय प्रणाली को झटके लगे और भारत में भी बैंकिंग क्षेत्र को लेकर निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं. ऐसे में समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान बैंकिंग शेयरों में 3-13 प्रतिशत की गिरावट आई.

विशेषज्ञों का हालांकि मानना है कि भारतीय बैंकिंग क्षेत्र पर इसका सीधा असर मामूली सा है. बैंक शेयरों में लगातार बिकवाली के चलते इस क्षेत्र के म्युचुअल फंडों में भी गिरावट हुई. एसीई एमएफ एनएक्सटी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार बैंकिंग क्षेत्र के 16 म्यूचुअल फंडों में सभी ने 17 मार्च को समाप्त सप्ताह में निवेशकों को 1.6 प्रतिशत से छह प्रतिशत के बीच नकारात्मक प्रतिफल दिया है.

आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल अब तक इन फंडों ने आठ फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक का नकारात्मक प्रतिफल दिया है.
जिन फंडों में पिछले सप्ताह पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है, उनमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैंकिंग एंड फाइनेंशियल र्सिवसेज फंड, टाटा बैंकिंग एंड फाइनेंशियल र्सिवसेज फंड, एचडीएफसी बैंकिंग एंड फाइनेंशियल र्सिवसेज फंड, एलआईसी एमएफ बैंकिंग एंड फाइनेंशियल र्सिवसेज फंड और निप्पॉन इंडिया बैंकिंग एंड फाइनेंशियल र्सिवसेज फंड शामिल हैं.

एफवाईईआरएस के शोध प्रमुख गोपाल कवलीरेड्डी ने कहा कि बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका के कारण इन फंडों में गिरावट हुई. उन्होंने कहा कि इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) कई बैंकों और वित्तीय क्षेत्र की संस्थाओं में अपनी निवेश होंिल्डग को कम करने के लिए बिकवाली कर रहे हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu