अमेरिकी अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही के दौरान 0.3 प्रतिशत की गिरावट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Apr 2025 07:23 PM
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में पहली तिमाही के दौरान 0.3 प्रतिशत की गिरावट
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जनवरी-मार्च 2025 के दौरान 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई. यह पिछले तीन वर्षों में पहली गिरावट है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारी शुल्क लगाए जाने से पहले अमेरिका में कंपनियों ने विदेशी सामान लाने की कोशिश की. आयात में उछाल के कारण अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हुई.

इससे पहले अक्टूबर-दिसंबर 2024 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 2.4 प्रतिशत की दर से बढ.ी थी. इस दौरान उपभोक्ता खर्च काफी तेजी से धीमा हुआ. ट्रंप को एक मजबूत अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी, और उच्च ब्याज दर के बावजूद अर्थव्यवस्था लगातार बढ. रही थी. हालांकि, अब अनिश्चित व्यापार नीतियों के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है और कीमतें बढ.ने की आशंका जताई जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu