Venezuela Earthquake LIVE News: वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, हजारों मौतों की आशंका; भारत करेगा हर संभव मदद

Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई। राजधानी काराकास में कई इमारतें ढह गईं, एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा की है। राहत और बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। राष्ट्रपति ने कहा है कि 32 मौतों की पुष्टि हुई है।

राष्ट्रपति रोड्रिगेज देश के नाम संबोधन में क्या बोलीं?
कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने भूकंप के बाद तबाही के मद्देनजर देश को संबोधित भी किया। उन्होंने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकों में सरकार और संबंधित राहत और बचाव कार्य एजेंसियां हरसंभव मदद मुहैया करा रही हैं। रोड्रिगेज ने कहा, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों से प्रभावित इलाकों में बचावकर्मी इमारतों के मलबों में तलाशी ले रहे हैं। आपातकालीन टीमें को प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है।

ला गुआइरा राज्य सबसे अधिक प्रभावित
रोड्रिगेज ने कहा, दर्जनों इमारतें ढह गई हैं। एजेंसियां आम लोगों की जान बचाने में जुटी हैं। ला गुआइरा बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति बोलीं- अब तक 32 मौतें, 700+ घायल
वेनेजुएला में भूकंप के बाद आधिकारिक जानकारी सामने आई है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि अब तक 32 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के मुताबिक 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां सामने आ रही हैं।

वेनेजुएला में आए भुकंप पर ट्रंप ने बोले- बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई, हम मदद को तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में आए दो बड़े भूकंपों पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के महान लोगों पर आए ये दोनों भूकंप बहुत बड़े स्तर के थे। और इसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। अमेरिका मदद के लिए पूरी तरह तैयार और इच्छुक है। मैंने अपनी सरकार की सभी एजेंसियों को तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। ट्रंप ने वेनेजुएला के लोगों को अपना नया और अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहेगा और हर संभव सहायता पहुंचाएगा। शुरुआती खबरें अच्छी नहीं हैं!!!

कराकस में दो इमारतें ढहने से 3 की मौत
वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से राजधानी कराकस के बारूटा जिले में दो इमारतें गिर गई हैं, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है। जिले के मेयर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की है। इस आपदा में हताहतों की आधिकारिक संख्या धीरे-धीरे सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूकंप में हताहतों की संख्या हजार में जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button