VIDEO : उद्योगपति नवीन जिंदल चाइना के शंघाई पहुंचे, स्किल ओलंपिक्स में शामिल खिलाड़ियों से की मुलाकात, जारी किया वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 24 Sep 2026 06:07 PM
VIDEO : उद्योगपति नवीन जिंदल चाइना के शंघाई पहुंचे, स्किल ओलंपिक्स में शामिल खिलाड़ियों से की मुलाकात, जारी किया वीडियो

ऑडियो सुनें

भाजपा सांसद और छत्तीसगढ़ के उद्योगपति नवीन जिंदल अपनी पत्नी शालू जिंदल के साथ चाइना के शंघाई शहर में पहुंचे हैं तथा वर्ल्ड स्किल्स शंघाई 2026 में हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने वहां से एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अपनी पत्नी और सहयोगियों के साथ ‘स्किल ओलंपिक्स’ में हमारी शानदार टीम इंडिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। उन्होंने वहां भारत के खिलाड़ियों से मुलाकात की। जिंदल ने वहां पर मौजूद खिलाड़ियों और प्रबंधन को लाइव दिखाया।

श्री जिंदल ने कहा कि हमारे प्रतिभाशाली युवाओं को अत्याधुनिक क्षेत्रों में विश्व-स्तरीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए देखना मेरे दिल को गर्व से भर देता है। उनका अनुशासन, जुनून और इनोवेशन, पीएम नरेन्द्र मोदी के ‘कौशल भारत, विकसित भारत’ के विज़न की सच्ची झलक है।

जिंदल ने कहा कि आगे बढ़ो टीम इंडिया, अपना कौशल दिखाओ, बेहतरीन प्रदर्शन करो और वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाओ!

जानते चलें कि नवीन जिंदल खुद भी पोलो और निशानेबाजी के खिलाड़ी रह चुके हैं।

By Navabharat News Group