विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Jul 2023 08:28 PM
विवेक अग्निहोत्री ने ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ की घोषणा की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई परियोजना ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ की बुधवार को घोषणा की. यह डिजिटल मंच ‘ज़ी 5’ पर रिलीज़ की जाएगी. फिल्मकार ने 2022 में आई ‘द कश्मीर फाइल्स’ का निर्देशन किया था. उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टिड’ के बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी और इसका आधिकारिक टीजर भी जारी किया.

अग्निहोत्री ने कहा, “नरसंहार से इनकार करने वाले , आतंकवाद का समर्थन करने वाले बहुत सारे लोगों और भारत के दुश्मनों ने ‘कश्मीर फाइल्स’ पर सवाल उठाए. अब आपके लिए लेकर आए हैं कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार का घिनौना सच, जिस पर कोई शैतान ही सवाल उठा सकता है.” फिल्मकार ने “द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड” के प्रारूप का कोई विवरण नहीं दिया. ‘ज़ी 5’ ने भी इसका टीज़र साझा किया है और कहा है कि इससे दर्शकों को “कश्मीरी पंडितों के इतिहास के उपेक्षित अध्यायों को फिर से खोजने” में मदद मिलेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu