विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ सितंबर में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 22 Jul 2025 11:09 PM
विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ सितंबर में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा है कि कि उनकी नयी फिल्म “द बंगाल फाइल्स” पांच सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अग्निहोत्री इससे पहले “द ताशकंद फाइल्स” और “द कश्मीर फाइल्स” का निर्देशन और लेखन कर चुके हैं. “द ताशकंद फाइल्स” ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया, जबकि “द कश्मीर फाइल्स” 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी.

अग्निहोत्री (51) ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर आगामी फिल्म का टीजर साझा करते हुए लिखा, ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माताओं की ओर से: ‘द बंगाल फाइल्स’ – टीजर जारी. अगर कश्मीर ने आपको चोट पहुंचाई है, तो बंगाल आपको परेशान करेगा. सिनेमाघरों में पांच सितंबर 2025 को.” फिल्म में पालोमी घोष, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu