वॉन डेर लेयेन ने ड्रोन घटनाओं और तोड़फोड़ से निपटने के लिए ईयू सुरक्षा तंत्र बनाने का आह्वान किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Sep 2026 02:13 PM
वॉन डेर लेयेन ने ड्रोन घटनाओं और तोड़फोड़ से निपटने के लिए ईयू सुरक्षा तंत्र बनाने का आह्वान किया
ऑडियो सुनें

स्ट्रासबर्ग: यूरोपीय संघ (ईयू) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को कहा कि यूरोप में ड्रोन घटनाओं, तोड़फोड़ की गतिविधियों और साइबर हमलों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए नाटो जैसी व्यवस्था की जरूरत है। उन्होंने इनमें से कई घटनाओं के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया। वॉन डेर लेयेन ने कहा, “यूरोप को हाइब्रिड खतरों से निपटने के लिए अपनी रणनीति की जरूरत है।

हमें कुछ घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के तरीके को लेकर तत्काल सहमति बनाने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था खास तौर पर उन घटनाओं के लिए होनी चाहिए जो “सशस्त्र हमले के स्तर तक नहीं पहुंचतीं, लेकिन स्पष्ट रूप से हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करती हैं।” वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यह प्रणाली नाटो की स्थापना संधि के अनुच्छेद चार के समान होनी चाहिए, जिसके तहत वे देश, जिन्हें लगता है कि उनके क्षेत्र को खतरा है, आपात बैठक बुला सकते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav