रायपुर नगर निगम के वार्डवार आरक्षण…

रायपुर: रायपुर नगर निगम के वार्डवार आरक्षण- अनुसूचित जाति के नौ वार्ड- नगर निगम चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए वीरांगना अवंतिबाई वार्ड, दानवीर भामाशाह वार्ड, संत कबीरदास वार्ड, पं. विद्याचरण शुक्ल वार्ड, सिविललाइन वार्ड, बाबू जगजीवन राम वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, जवाहरलाल नेहरू वार्ड और शहीद मनमोहन सिंग बख्शी वार्ड हैं। इनमें से महिला वर्ग के लिए 3 वार्ड तय करने लाटरी निकाली जाएगी।

0 इनमें महिला वर्ग के लिए दानवीर भामाशाह वार्ड, सिविललाइन वार्ड और शहीद मनमोहन सिंग बख्शी वार्ड। शेष
6 वार्ड पुरुष वर्ग।

अनुसूचित जनजाति- अनुसूचित जनजाति के पं. ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड और रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड में से एक वार्ड महिला के लिए लाटरी के बाद तय होगा। इनमें पं.ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड हो गया है।
0 58 में से 23 ओबीसी वर्ग के लिए- संत रविदास वार्ड, डॉ.राजेंद्रप्रसाद वार्ड, विपिन बिहारी सूर वार्ड, महर्षि वाल्मिकी वार्ड, डॉ.खूबचंद बघेल वार्ड, पं. दिनदयाल उपाध्याय वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, ब्राम्हणपारा वार्ड, शहीद चूड़ामणी नायक वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड, ठक्करबापा वार्ड, रमणमंदिर वार्ड, मदरटेरेसा वार्ड, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड, माधवराव सप्रे वार्ड, संत रामदास वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड, बाल गंगाधर तिलक वार्ड।
इनमें से 8 वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुआ इनमें महर्षि वाल्मिकी वार्ड, महात्मागांधी वार्ड, डॉ.खूबचंद बघेल वार्ड, महामाया मंदिर वार्ड, तात्यापारा वार्ड, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड और नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड।

0 शेष बचे 35 अनारक्षित में से 11 महिला वार्ड- मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड, कालीमाता वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड, ठा.प्यारेलाल सिंह वार्ड, बंजारीमाता वार्ड, भक्तमाता कर्मा वार्ड, शहीद पंकज विक्रम वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड और पं.सुंदरलाल शर्मा वार्ड।
0 24 सामान्य पुरुष वर्ग के वार्ड में

फैक्ट फाइल-

महापौर एजाज ढेबर के लिए भी मुश्किलें आएंगी, क्योंकि उनका मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड अब महिला वर्ग आरक्षित हो चुका है। अभी जहां उनका निवास है वह प्रमोद दुबे का भगवतीचरण शुक्ल वार्ड में आता है। यह वार्ड सामान्य है लेकिन अब 4 हजार नये मतदाता जुड़ चुके हैं 4500 सिंधी हो गये हैं 3 हजार मुस्लिम, 1800 जैन व 900 ब्राम्हण हैं। अगर श्री दुबे वार्ड छोड़ते हैं तब उनको मौका मिलेगा, अन्यथा की स्थिति में उन्हें अब दिक्कत जाएगी। मीनल चौबे अब अपने पुराने वार्ड भक्तमाता कर्मा वार्ड जो पुराने खूबचंद बघेल वार्ड का हिस्सा था उससे अब चुनाव लड़ेगी क्योंकि अब यह सामान्य महिला हो चुका है।

इसी प्रकार शहीद भगत सिंह वार्ड जो भाजपा का प्रमुख वार्ड है वहां से सुनील चंद्राकर जीतते आये हैं वहां भी सामान्य महिला हो चुका है। पं.सुंदरलाल शर्मा वार्ड जिसमें पिछले 20 साल से मृत्युंजय दुबे निर्दलीय चुनाव जीतते आये हैं अभी भाजपा प्रवेश के बाद उनका वार्ड सामान्य महिला हो गया है। यहां से ब्राम्हणपारा वार्ड की महिला पार्षद सरिता दुबे की दावेदारी बन रही है।

ऐसी स्थिति में मृत्युंजय दुबे को जमीन तलाशनी होगी। बाजू के वार्ड वामनराव लाखे वार्ड सामान्य पुरुष है, वहां से संगठन से जुड़े पूर्व पार्षद रमेश सिंह ठाकुर की दावेदारी है। इसके बाद पुरानीबस्ती इलाके का महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड में भी खांटी भाजपाई के कारण दिक्कतें आएगी। यहां सामान्य वर्ग में कांग्रेस प्रवेशित पार्षद जीतेंद्र अग्रवाल हैं। उनके पुराने ब्राम्हणपारा वार्ड भी ओबीसी महिला हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button