महाराष्ट्र के उजानी बांध का भंडारण स्तर 97 प्रतिशत पहुंचने के बाद पानी छोड़ा गया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 29 Jul 2025 01:20 PM
महाराष्ट्र के उजानी बांध का भंडारण स्तर 97 प्रतिशत पहुंचने के बाद पानी छोड़ा गया
ऑडियो सुनें

पुणे: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में उजानी बांध का जलस्तर अपनी भंडारण क्षमता के 97 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिसके कारण ंिसचाई विभाग को इस जलाशय से पानी छोड़ना पड़ा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भीमा नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में बहुत अधिक बारिश होने के कारण बांध अपनी क्षमता तक लगभग भर गया है।
ंिसचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बांध से 70 हजार घन फुट प्रति सेकंड (क्यूसेक) की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।

उजानी बांध की कुल क्षमता 117 अरब घनफुट (टीएमसी) है और आमतौर पर सामान्य बारिश की स्थिति में यह 15 अगस्त तक अपनी अधिकतम क्षमता तक भर जाता है। यह बांध मुख्य रूप से सोलापुर को पूरी तरह से पानी मुहैया कराता है, जबकि पुणे और सतारा जिलों में भी ये आंशिक रूप से जलापूर्ति करता है।

उजनी बांध परियोजना के कार्यकारी अभियंता रावसाहेब मोरे ने बताया, ‘‘पुणे में भीमा नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण अब तक बांध अपनी क्षमता के 97 प्रतिशत तक भर चुका है। फिलहाल बांध से 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital