हम भारत में नहीं खेलेंगे लेकिन फिर भी आईसीसी से न्याय की उम्मीद है: बांग्लादेश

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 22 Jan 2026 05:28 PM
हम भारत में नहीं खेलेंगे लेकिन फिर भी आईसीसी से न्याय की उम्मीद है: बांग्लादेश
ऑडियो सुनें

ढाका: बांग्लादेश ने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बृहस्पतिवार को अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भेजने से मना कर दिया जिससे स्कॉटलैंड के लिए टूर्नामेंट में उसकी जगह लेने का रास्ता साफ हो गया क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उसकी मैच के स्थल बदलने की मांग को खारिज कर दिया था।

विश्व संस्था ने बुधवार को बांग्लादेश को अल्टीमेटम दिया था कि या तो वह भारत जाने के लिए सहमत हो या फिर उनकी जगह किसी और टीम को ले लिया जाएगा। आईसीसी ने कहा कि भारत में उनके खिलाड़ियों, अधिकारियों या प्रशंसकों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। बांग्लादेश को बृहस्पतिवार तक फैसला लेने का समय दिया गया था।

हालांकि एक कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद घोषणा की कि आईसीसी का रुख उन्हें स्वीकार्य नहीं है। नजरुल ने कहा, ”हालांकि हमारे क्रिकेटरों ने विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है लेकिन भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का खतरा अब भी बना हुआ है। यह ंिचता किसी काल्पनिक विश्लेषण पर आधारित नहीं है। ” उन्होंने आगे कहा, ”हम अब भी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी टीम तैयार है।

हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमारे वास्तविक सुरक्षा जोखिमों पर विचार करके हमें श्रीलंका में खेलने की इजाजत देकर न्याय करेगा। ” बांग्लादेश को भारत में चार मैच (तीन कोलकाता में और एक मुंबई में)खेलने हैं। देश ने सुरक्षा ंिचताओं को तब उठाया जब तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देशों पर ‘चारों ओर हो रहे घटनाक्रमों’ के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर कर दिया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital