पश्चिम बंगाल: विस्फोट के 11 दिन बाद खड़ीकुल पहुंचीं ममता बनर्जी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 May 2023 02:01 PM
पश्चिम बंगाल: विस्फोट के 11 दिन बाद खड़ीकुल पहुंचीं ममता बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के खड़ीकुल गांव पहुंचीं, जहां 11 दिन पहले पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि वह पूर्वाह्न 11 बजे जिले के अलीपुर पहुंचीं और फिर एगरा नगर के खड़ीकुल गांव रवाना हो गईं।

एगरा पहुंचने के बाद बनर्जी ने कहा, ह्लमैं पटाखों के अवैध कारखाने में विस्फोट के लिए माफी मांगना चाहती हूं।ह्व उन्होंने कहा, ह्लअगर खुफिया तंत्र ने काम किया होता तो विस्फोट होने से रोका जा सकता था।ह्व राज्य के मुख्य सचिव एच. के. द्विवेदी के साथ खड़ीकुल गांव पहुंचीं बनर्जी का विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने का कार्यक्रम है।

अधिकारियों ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी 16 मई को हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में से प्रत्येक के परिजन को ढाई-ढाई लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजे का चेक सौंप सकती हैं। विस्फोट में कथित संलिप्तता के लिए अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तीन दिन बाद ओडिशा के कटक के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। वह घटना के तुरंत बाद अपने परिवार के साथ कटक भाग गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav