भाजपा को वोट देने वाला हिंदू होगा, यह कहां लिखा है : गहलोत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 May 2023 09:08 PM
भाजपा को वोट देने वाला हिंदू होगा, यह कहां लिखा है : गहलोत
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्­थान के मुख्­यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को सवाल उठाया कि­ ‘यह कहां लिखा है कि जो भाजपा को वोट देगा वह हिंदू होगा.’ इसके साथ ही गहलोत ने युवाओं से अपील की कि वे तय करें कि उन्हें ‘विकास एवं व­जिन’ चाहिए या सिर्फ लोगों को भड़काने वाले मुद्दे. गहलोत नाथद्वारा (राजसमंद) में हल्दीघाटी युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे.

राज्­य में सरकारें बदलने पर, भाजपा द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कई योजनाएं बंद करने का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, ‘मैं नौजवानों से कहना चाहूंगा …आप तय कर लीजिए आपको विकास चाहिए, आपको विजन चाहिए या….’ भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्­होंने कहा, ‘आप लोगों को भड़काने के लिए कोई न कोई मुद्दा लेकर आ जाते हैं, धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर… सब हिंदू हैं… हम हिंदू नहीं हैं क्­या . यह कहां ल­खिा है कि भाजपा को वोट देगा वह हिंदू होगा? यह कहां लिखा हुआ है?’

उन्­होंने कहा, ‘भाजपा को वोट देंगे तो वह हमें प्रमाणपत्र देंगे कि आप हिंदू हो? वोट नहीं देंगे भाजपा को (तो)?… लोकतंत्र में कोई भाजपा को वोट देते हैं, कोई नहीं देते … कोई कांग्रेस को वोट देते हैं कोई नहीं भी देते. तो जो कांग्रेस को वोट नहीं देते उन्­हें क्­या कहेंगे?’ उन्­होंने कहा, ‘ यह समझ से परे है कि वोट उन (भाजपा) को दो तो उन्­हें लगता है कि हम हिंदू हैं, (उनको) वोट नहीं देने वाले हिंदू नहीं है यह परिभाषा कहां से लेकर आए ये, यह देशहित में नहीं है.” गहलोत ने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि ज्ञान ही ताकत है. उन्­होंने कहा कि आज आईटी में राजस्­थान देश में पहले पायदान पर है, हम इतना आगे बढ़ चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu