महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों की वास्तविक संख्या का खुलासा क्यों नही कर रही सरकार : कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Feb 2025 09:31 PM
महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों की वास्तविक संख्या का खुलासा क्यों नही कर रही सरकार : कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने रविवार को पूछा कि भाजपा सरकार महाकुंभ भगदड़ में मरने वालों की वास्तविक संख्या का खुलासा क्यों नहीं कर रही है. साथ ही दावा किया कि पूरा मामला दिखाता है कि वह दोष से बचने की कोशिश कर रही है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 29 जनवरी को संगम पर हुई भगदड़ में कम से कम 30 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 60 घायल हो गए. पुलिस ने इस घटना के लिए अत्यधिक भीड़ को जिम्मेदार ठहराया था. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राज्य प्रशासन ने घटना के चार दिन बाद भी मृतकों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

रमेश ने कहा, ”महाकुंभ में प्रतिदिन करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संख्या बताने वाली भाजपा सरकार पांच दिन बाद भी मृतकों की वास्तविक संख्या नहीं बता रही है. पूरे मामले से साफ है कि यह सरकार दोषी है और दोष से बचना चाहती है.” कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हर दिन महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की संख्या बताने वाली भाजपा सरकार पांच दिन बाद भी मृतकों का असल आंकड़ा नहीं बता रही है. पूरे मामले से स्पष्ट है कि यह सरकार ही गुनाहगार है और अपने दोष से बचना चाहती है.” उन्होंने कहा, ”आंकड़ों को छुपाने की सरकारी कोशिश से साफ ज.ाहिर है कि इन्हें केवल अपनी राजनीति चमकाने से मतलब है. जहां श्रेय लेना होता है, तो वहां सभी भाजपाई मोदी-योगी का प्रचार करने सामने आ जाते हैं, पर अब जब जिम्मेदारी लेने की बात है तो अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu