केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया : तृणमूल कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Sep 2023 08:59 PM
केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया : तृणमूल कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को सवाल किया कि पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया. भारतीय संसद की समृद्ध विरासत के उपलक्ष्य में केंद्रीय कक्ष में एक समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने की.

तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ”केंद्रीय कक्ष में आज आयोजित समारोह में भारत की राष्ट्रपति नहीं थीं. क्या उन्हें आमंत्रित किया गया था? उनकी अनदेखी क्यों की गई?” इससे पहले, विपक्षी दलों ने मई में नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई थी. विपक्ष के कम से कम 21 दलों ने उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया था. उनकी दलील थी कि नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति मुर्मू को करना चाहिए न कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu