पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 27 Feb 2024 03:54 PM
पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, सातवीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत…
ऑडियो सुनें

गाजियाबाद: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक नवविवाहिता के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला पति के मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र का है, जहां वैशाली चौकी सेक्टर-3 एलकॉन अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से नवविवाहिता 22 साल की अंजलि ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की 3 माह पूर्व 30 नवंबर को शादी हुई थी। वह पति आहुवालिया (25 साल) संग बीते सोमवार को दिल्ली स्थित चिड़ियाघर घूमने के लिए गई थी। वहां पति को अचानक हार्ट में दर्द शुरू हो गया। जिसकी सूचना परिवारजनों को दी गई।

आनन-फानन में परिवार के लोग पति को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम पति की लाश घर पहुंची जिसके बाद सदमे में पत्नी ने भी सातवीं मंजिल की बॉलकनी से छलांग लगा दी। घायल पत्नी को पास के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफ़र कर दिया गया। इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav