पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, फिर खा लिया जहर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 03 Sep 2022 04:56 PM
पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, फिर खा लिया जहर
ऑडियो सुनें

उत्तरप्रदेश: अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र मीरानपुर सदर अली गांव में एक महिला ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी ने खुद जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम पदारथ वर्मा का पत्नी शांति देवी से विवाद चल रहा था। इसे लेकर शुक्रवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने कुल्हाड़ी उठाकर पति पर हमला कर दिया। इससे सेवानिवृत्त शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वृद्ध महिला ने खुद भी खुदकुशी करने के लिए जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शांति देवी इस बात से नाराज थी कि राम पदारथ को जो पेंशन मिलती है वह उसे अपनी बहू को दे देते हैं। राम पदारथ का घटना से पहले तक लगातार कहना था कि सेवानिवृत्ति के बाद जो धनराशि मिली थी, उसे शांति देवी ने अपने मायके पक्ष को दे दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की हालत गंभीर है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav