कभी हार नहीं मानूंगा, वानखेड़े पर टेस्ट खेलना चाहता हूं: रहाणे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Apr 2023 08:49 PM
कभी हार नहीं मानूंगा, वानखेड़े पर टेस्ट खेलना चाहता हूं: रहाणे
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय टीम से बाहर चल रहे अंिजक्य रहाणे ने कभी हार नहीं मानी और वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर क्रिकेट जगत को हैरान करने वाला यह बल्लेबाज अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट मैच खेलने को तरस रहा है. सीएसके के लिए पदार्पण करते हुए रहाणे ने केवल 27 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान सिर्फ 19 गेंद पर सत्र का सबसे तेज अर्धशतक बनाया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 158 रन का पीछा करते हुए सुपरंिकग्स ने 18.1 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज की.

रहाणे ने शनिवार को मीडिया से कहा, ‘‘मैं हमेशा वानखेड़े में खेलने का लुत्फ उठाता हूं. मैंने यहां कभी टेस्ट नहीं खेला है. मैं यहां एक टेस्ट खेलना चाहता हूं.’’ रहाणे को शुरुआती एकादश में नहीं खेलना था लेकिन मोईन अली के चोटिल होने के कारण उन्हें मौका मिला.
उन्होंने कहा, ‘‘अब भी काफी लंबा सफर बाकी है. आज शुरुआती एकादश में अपनी जगह को लेकर मैं सुनिश्चित नहीं था. मुझे टॉस से ठीक पहले पता चला, मेरे लिए यह एक समय में एक मैच खेलने और उस लम्हें में रहने के बारे में है.’’

रहाणे ने कहा, ‘‘कुछ भी हो सकता है. आज मैं अपने खेल को लेकर सुनिश्चित नहीं था. मैं कभी हार नहीं मानूंगा. यह आनंद और जुनून के साथ खेलने के बारे में है.’’ जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद रहाणे को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था. चेतेश्वर पुजारा बाद में टीम में वापसी करने में सक्षम रहे लेकिन रहाणे ऐसा नहीं कर सके. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि रहाणे की पारी से ज्यादा उनकी टीम को रंिवद्र जडेजा और मिशेल सेंटनर की स्पिन गेंदबाजी ने नुकसान पहुंचाया.

बाउचर ने कहा, ‘‘पर्याप्त रन नहीं बनाने के बाद हमारे गेंदबाजों और उनके बल्लेबाजों के बीच मुकाबला नहीं था विशेषकर अब टी20 क्रिकेट में इंपेक्ट प्लेयर के आने के बाद.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे पास सात प्रमुख बल्लेबाज थे लेकिन आठ विकेट पर 157 रन काफी अच्छा स्कोर नहीं था. उस शुरुआत (छह ओवर में एक विकेट पर 61 रन) के साथ हमें शायद 180 से 190 रन बनाने चाहिए थे और फिर हम अपनी गेंदबाजी से प्रभाव डाल सकते थे.’’ बाउचर ने कहा, ‘‘रहाणे ने कुछ अच्छे क्रिकेट शॉट खेले लेकिन मुझे लगता है कि यह उस गेंदबाजी के बारे में अधिक है जिसने हमें नुकसान पहुंचाया. गेंदबाजी ने हमें रहाणे की बल्लेबाजी से ज्यादा नुकसान पहुंचाया.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu