स्टोइनिस के 47 गेंद में 89 रन की मदद से लखनऊ के तीन विकेट पर 177 रन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 May 2023 10:04 PM
स्टोइनिस के 47 गेंद में 89 रन की मदद से लखनऊ के तीन विकेट पर 177 रन
ऑडियो सुनें

लखनऊ. मार्कस स्टोइनिस की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 89 रन की नाबाद पारी के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आईपीएल में मंगलवार को कठिन पिच पर तीन विकेट पर 177 रन बनाये . स्टोइनिस ने 47 गेंद की अपनी पारी में आठ छक्के लगाये और कार्यवाहक कप्तान कृणाल पंड्या (49 रिटायर्ड हर्ट) के साथ 82 रन की साझेदारी की . इससे पहले लखनऊ ने सातवें ओवर में तीन विकेट 35 रन पर गंवा दिये थे .

लखनऊ ने इस सत्र में अपने लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले काइल मायर्स को बाहर रखने का विवादित फैसला लिया जो गलत भी साबित हुआ . उनकी जगह आये दीपक हुड्डा पांच रन बनाकर जैसन बेहरेनडोर्फ का शिकार हुए . जैसन ने अगली गेंद पर प्रेरक मांकड़ को भी पवेलियन भेजा . सातवें ओवर में ंिक्वटोन डिकॉक के आउट होने से लखनऊ की हालत और खराब हो गई . उन्होंने 15 गेंद में 16 रन बनाये . वह पीयूष चावला की गुगली पर विकेट के पीछे ईशान किशन को कैच दे बैठे .

इसके बाद से स्टोइनिस और कृणाल ने मोर्चा संभाला . कृणाल 16वें ओवर में असहज महसूस होने के कारण रिटायर हो गए . इसके बाद स्टोइनिस ने स्पिनर रितिक शोकीन और चावला को लगातार ओवरों में छक्के जड़े. इस पिच पर स्ट्रोक्स खेलना कठिन था लेकिन स्टोइनिस ने अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल किया . क्रिस जोर्डन के डाले 18वें ओवर में 24 रन बने जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे . उन्होंने पारी का अंत आकाश मढवाल को छकका लगाकर किया . मुंबई के गेंदबाजों ने आखिरी तीन ओवरों में 54 रन दे डाले .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu