प्रेशर बम की चपेट में आने से महिला घायल

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजपुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आकर ग्रामीण महिला घायल हो गई है.
बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के भद्रकाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरोनापल्ली गांव में प्रेशर बम की चपेट में आने से करतम जोगक्का घायल हो गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला करतम जोगक्का गाय चराने जंगल गई हुई थी. जब वह जंगल में थी तभी उसका पैर प्रेशर बम पर चला गया. इससे बम में विस्फोट हो गया. बम की चपेट में आने से जोगक्का घायल हो गई.
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया तथा घायल महिला को जंगल से बाहर निकाला गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल महिला को भोपालपटनम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button