महिला आरक्षण विधयेक को संसद की मंजूरी, राज्यसभा में सर्वसम्मति के साथ पारित हुआ बिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Sep 2023 10:49 PM
महिला आरक्षण विधयेक को संसद की मंजूरी, राज्यसभा में सर्वसम्मति के साथ पारित हुआ बिल
ऑडियो सुनें

संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल को मंजूरी दे दी है। लोकसभा के बाद इसे राज्यसभा ने भी पारित कर दिया। इस बीच पीएम मोदी ने सभी सांसदों का आभार जताया और इसे संसदीय इतिहास का स्वर्णिम अवसर करार दिया।

राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधयेक पारित
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधयेक पारित हो गया है। सदन ने सर्वसम्मति के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर दिया। बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े। बिल का किसी भी सांसद या पार्टी ने विरोध नहीे किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu